गोहाना | बरोदा गांव में सड़क किनारे बिजली की तारों के नीचे खड़े एक ट्राले के टायरों में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से टायरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने ट्राला के टायरों में आग लगने की सूचना दमकल केंद्र को दी। दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ही चालक ने ट्राला को नजदीक के तालाब में उतार दिया। तालाब में पानी से टायलों में लगी आग बुझ गई। दमकल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय ग्रामीणों ने एक ट्रक में आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गया। ट्राला बिजली की तारों के नीचे खड़ा हुआ था। दिन के समय बिजली आपूर्ति चालू होने पर तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे ट्राले के टायरों में आग लग गई।