पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया’

‘राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | पुराना अड्डा पर कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने अपने निवास स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी बहुत ही सरल स्वभाव के थे। वे मात्र 40 वर्ष की आयु में देश के सातवें प्रधानमंत्री बने। वे पार्टी के सदस्यों से परामर्श लेकर ही अहम निर्णय लेते थे। उन्होंने देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। देश में संचार क्रांति लाने के लिए उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान को भारत में शुरू किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया। उनके देशहित के कार्यों के चलते मरणोपरांत उन्हें वर्ष 1991 में भारत र| से नवाजा गया। इस अवसर पर आजाद सिंह मलिक, आजाद सिंह डांगी, समुंद्र दास महाराज, प्रदीप लठवाल, गुलाब खान, धर्मपाल लठवाल, रामफल सिंह, महासिंह मलिक, नरेंद्र सांगवान, बिजेंद्र सिंह मलिक, बंसी बाल्मीकी, अनिल सांगवान आदि उपस्थित थे।

गोहाना. विधायक निवास पर पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते विधायक जगबीर मलिक।

खबरें और भी हैं...