पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेड्यूल से कम मिल रही बिजली निगम लगा रहा अघोषित कट

शेड्यूल से कम मिल रही बिजली निगम लगा रहा अघोषित कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना .एक्सईएन नहीं मिलने पर जीसी राजबीर मलिक से मांगों को लेकर बातचीत करते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | गोहाना

बुसाना गांव में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों को बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के साथ-साथ कृषि फीडरों पर भी बिजली सप्लाई में भारी कटौती हो रही है। सप्लाई में हुई कटौती की निगम द्वारा भरपाई नहीं की जा रही है। बिजली के अघोषित कट बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण महम रोड स्थित निगम कार्यालय में एक्सईएन राजीव आनंद से मिलने पहुंचे। एक्सईएन कार्यालय में नहीं होने पर ग्रामीण जीसी राजबीर मलिक से मिले। उन्होंने ग्रामीणों को आला अधिकारियों को सूचित कर जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण रामकिशन, जागेराम, रणबीर सिंह सैनी, हवा सिंह, रामभज, सूरत सैनी, धर्मपाल, राजकुमार का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली सप्लाई के अघोषित कटों की संख्या भी बढ़ गई है। निगम ने गांवों में बिजली सप्लाई के लिए 12 घंटे का शेड्यूल बना रखा है। अघोषित कटों के लिए उन्हें केवल सात से आठ घंटे ही बिजली सप्लाई मिलती है। दिन के समय केवल एक घंटा ही बिजली सप्लाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि शैड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिलने पर गांव में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। पेयजल सप्लाई बिजली आपूर्ति पर ही निर्भर है। बार-बार अघोषित कट लगने से पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती है।

कृषि लाइनों पर लगते हैं दो से तीन घंटे के कट : ग्रामीणों का कहना है कि कृषि फीडरों पर दो से तीन घंटे के कट लगते हैं। नियमानुसार कृषि फीडरों पर कट लगने के बाद निगम उनकी भरपाई करता है, लेकिन कर्मचारी कटौती की गई बिजली की भरपाई नहीं कर रहे हैं। कृषि फीडरों पर उन्हें पांच से छह घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। उन्होंने कहा कि धान की पौध तैयार करने के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है। बिजली सप्लाई नहीं होने से उनके खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है।

बुसाना गांव के ग्रामीण बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय में पहुंचे, बोले सात से आठ घंटे ही मिल रही बिजली

खबरें और भी हैं...