गोहाना | योगा कल्चर स्टेट चैंपियनशिप में राजकीय कन्या स्कूल की छात्रा नेहा ने अंडर-14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में नेहा ने प्रथम, मंजू ने द्वितीय और अंडर-19 आयुवर्ग में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन लिटिल एंजल स्कूल में 19 व 20 मई को हुआ। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य रामेहर मान व प्राध्यापक रविता ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को भी निरोग रखता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। योग से छात्राओं का बौद्धिक विकास भी होता है।