पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेल की बढ़ाई कीमतों को वापस लेने की मांग

तेल की बढ़ाई कीमतों को वापस लेने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में सोमवार को युवा इनेलो कार्यकर्ताओं ने छोटूराम चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार से बढ़ाई गई कीमतें वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व युवा इनेलो के जिला उपाध्यक्ष रितेश ने किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतें वापस नहीं ली गई तो कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार तेल की कीमतें बढ़ रही है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। इसलिए सरकार को तेल की कीमतों को नियंत्रण करना चाहिए। ताकि पहले ही महंगाई की मार झेल रहें लोगों को अधिक महंगाई की मार से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसी भी समय पेट्रोल के दाम बढ़ा देती है। इस अवस पर विनोद निरंकारी, अशोक कुमार, राकेश मलिक, सीटू, नवीन राणा, विशाल मलिक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...