पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलाकर देखने की कहकर युवक बाइक लेकर फरार

चलाकर देखने की कहकर युवक बाइक लेकर फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | मेन बाजार निवासी अकबर की बाइक खरीदने के लिए एक युवक पहुंचा। युवक ने बाइक चलाकर देखने की कहीं। बाइक लेकर जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। अकबर के अनुसार उसके पास बजाज पल्सर पुरानी बाइक थी। बाइक खरीदने के लिए एक युवक उसके पास आया। वह भी बाइक बेचने को तैयार हो गया। युवक ने कहा कि वह बाइक को चलाकर देखना चाहता है। उसने युवक को बाइक की चाबी दे दी। आरोप है कि काफी देर बाद भी युवक वापस नहीं लौटा। इधर-उधर तलाश भी किया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा।

खबरें और भी हैं...