पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कूड़ा उठाने पहुंचे नप कर्मियों की सफाई कर्मियों से हाथापाई

कूड़ा उठाने पहुंचे नप कर्मियों की सफाई कर्मियों से हाथापाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. बरोदा चौक पर लोगों ने जेसीबी के टायरों की निकाली हवा।

जेसीबी को कब्जे में लेकर टायरों की निकाली हवा

भास्कर न्यूज | गोहाना

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सड़क और आसपास गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सोमवार को नगर परिषद ने कूड़े को उठाने के लिए अभियान चलाया। बरोदा चौक पर सफाई कर्मचारियों ने नप कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और जेसीबी के टायरों की हवा निकाल दी। लोगों के गुस्से को देख नप कर्मचारी व अधिकारी वहां से चले गए। बाद में थाना शहर प्रभारी कुलदीप देशवाल ने स्थिति को संभाला और सफाई कर्मचारी व बस्ती के लोगों को समझाकर शांत किया। अभियान का शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन रजनी विरमानी ने किया।

सफाई कर्मचारी 9 मई से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कूड़ा उठान का कार्य बाधित होने के कारण सड़क और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दोपहर बाद फिर से अभियान शुरू किया गया। अभियान में भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। कूड़े का उठान करते हुए जब सफाई कर्मचारी बरोदा चौक के पास पहुंचे और वहां पर लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी की मदद से ट्राली में लोड करना शुरू कर दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारी और बस्ती के लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने कूड़ा उठाने का विरोध किया। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जब अधिकारियों ने ऐसा करने से रोका तो उनके साथ भी बहस करनी शुरू कर दी। जेसीबी चालक के साथ दुर्व्यवहार किया और जेसीबी से नीचे उतार दिया और जेसीबी के टायरों की हवा निकाल दी। मौके पर मौजूद थाना शहर प्रभारी कुलदीप देशवाल ने लोगों को समझाया और जेसीबी के टायरों में हवा भराई। सफाई अभियान में एसडीएम आशीष कुमार, भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी, भाजपा के गोहाना मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक, पार्षद जगदीश राय मदीना, नगर परिषद का स्टॉफ आदि मौजूद थे।

निरंतर चलाया जाएगा अभियान : नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सफाई अभियान निरंतर चलाया जाएगा। प्रतिदिन एक क्षेत्र में जेसीबी से कूड़े को उठाकर ठसका भेजा जाएगा। इस बारे में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की गई हैं। उनसे सहयोग करने की अपील की है। जिससे शहर में कूड़े की वजह से महामारी न फैल सकें।

मंडी में पार्षद आशा जैन ने चलाया अभियान : पुरानी अनाज मंडी में पार्षद आशा जैन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए पुलिस जवानों को नियुक्त किया गया था। अभियान में आढ़तियों ने भी सहयोग दिया। व्यापारियों ने कहा कि सभी को अपने आसपास क्षेत्र की सफाई करने के लिए आगे आना होगा।

खबरें और भी हैं...