सोनीपत | शराब ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चांद उर्फ चंदा निवासी बिधल हाल मालवीय नगर, सचिन उर्फ लांबा आसन हाल निवासी इंडियन कालोनी व वरुण निवासी बड़वासनी के रहने वाले हैं। एक अप्रैल 2018 को कर्मवीर निवासी सैनीपुरा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गोहाना रोड बाइपास पर वह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर फायरिंग की। पुलिस ने शिकायत पर हत्या प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही वारदात में संलिप्त रहे अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।