सोनीपत . लाठ गांव में चौपाल का उद्घाटन करते चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा।
भास्कर न्यूज| गोहाना
हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने लाठ गांव में चौपाल का उद्घाटन किया। जांगड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जांगड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल सबका साथ सबका विकास में विश्वास करते है। इसलिए प्रदेश का समान रूप से विकास करा रहे हैं। वहीं पूर्व सरकारों ने एक क्षेत्र विशेष का विकास किया।
जांगड़ा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने गोहाना हल्के के विकास के लिए दिल खोल कर पैसा दिया है। लाठ गांव में सात चौपाल, दोनों स्कूलों की नई बिल्डिंग, गालियां, तालाब की रिटर्निंगवाल तथा लिंक रोड़ के निर्माण पर पांच करोड़ के रुपए खर्च किया जा चुका है। जब से हरियाणा बना है तब से इतना पैसा किसी सरकार के समय लाठ गांव में नही लगा है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास तेजी से किया जा रहा है। शहर में पेयजल व पानी निकासी के लिए पाइप लाइन दबाने का कार्य चल रहा है। आने वाले समय में पेयजल व पानी निकासी की समस्या से शहर के लोगों को निजात मिल जाएगी।