पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापार मंडल ने अन्नु को किया सम्मानित

व्यापार मंडल ने अन्नु को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | व्यापार मंडल गोहाना ने यूपीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर अन्नु कुमारी को रविवार को छपरा गांव में सम्मानित किया। व्यापार मंडल गोहाना के अध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी गोहाना के वाइस चेयरमैन विनोद जैन ने कहा कि अन्नु ने यूपीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त करके साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य प्राप्त करके मेहनत करें तो लक्ष्य जरूर मिलता है। आज बेटियां अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र व पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर संगठन के गोहाना महामंत्री मोहन लाल, प्रवीण मितल, श्रीनिवास जैन, आशीष गोयल, प्रवीण जांगड़ा आदि उपस्थित थे।

रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण

गोहाना |शहर को हराभरा रखने के लिए समाज कल्याण संगठन के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पौधारोपण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में करीब 20 पौधे लगाए। संगठन के प्रधान आनंद जांगड़ा ने लोगों को पौधों का संरक्षण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने अनिवार्य हैं। पौधे लगाने के लिए प्रत्येक को आगे आना चाहिए। पौधा लगाने के बाद पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करना अनिवार्य है। इस अवसर पर सुनील, पवन, अभिमन्यू, पवन निरंकारी, मनोज कुमार, संजीत कुमार, प्रवीन, प्रिंस, हरीश, शुभम, कुलदीप, जोनी, बिजेंद्र, हिमांशु जांगड़ा ने पौधारोपण किया। वहीं वेल्कम फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वर्ण जयंती पार्क में पौधारोपण कर गो-ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। संगठन के संस्थापक केसी शर्मा ने कहा किा सार्वजनिक स्थलों को हराभरा बनाने के लिए अभियान शुरू किया।

दलित वर्ग आज डीसी को सौंपेगा ज्ञापन

सोनीपत |भगवान वाल्मीकि आश्रम में रविवार को संविधान बचाओ दलित पिछड़ा एकता महासंघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान धनेंद्र मेघनाद ने की जबकि संचालन समुद्र बड़गुजर ने किया। बैठक में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने कहा कि एससी- एसटी एक्ट को सरकार पूर्व स्थिति में बहाल करना ही नहीं चाहती। इसलिए फैसला लिया गया कि इसके विरोध में जिला के दलित व पिछड़ा वर्ग के लोग 21 मई को उपायुक्त विनय सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर हरीश, मनोज, सुमित, सन्नी, सुनीत, प्रवीण, राजेश अहलावत, आरके पोरिया, भीम सिंह, सुरेंद्र, सत्यवान सिंह भाटिया, कुलदीप चौधरी, कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे।

संजीव बने लायंस क्लब गोहाना के अध्यक्ष

गोहाना | महम रोड स्थित करण पैलेस में लायंस क्लब गोहाना के सदस्यों की मीटिंग हुई। मीटिंग में उन्होंने क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में लायन संजीव गुंबर को अध्यक्ष, शालू गुबंर को सचिव, सीमा वसुजा को कोषाध्यक्ष, मंजू कथूरिया को प्रैस प्रवक्ता चुना गया। कार्यकारिणी में लायन सतीश परूथी, हरीश अलावादी, सीएल कथूरिया, अनिल आहुजा, सोनी, राजू वसुजा, गुरबख्स बजाज, नरेंद्र मोंगिया, सुरेंद्र गुलाटी, सुरेश गिरधर, गुलशन तनेजा, प्रवीन खुराना आदि को सदस्य चुना गया। नव चयनित सदस्यों ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की शपथ ली।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

राई | जीटी रोड स्थित कुंडली के प्याऊ मनियारी पुल के पास रविवार को दिल्ली से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो युवकों को राहगीरों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली से एक आल्टो कार पानीपत की तरफ जा रही थी। जब कार प्याऊ मनियारी पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढकर पलट गई। कार में सवार दो युवक अंदर की फंस गए। राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार की खिड़की तोड़कर दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जरूरतमंद को बांटी खाद्य सामग्री

भास्कर न्यूज | गोहाना

गोहाना अग्रवाल महासभा ने समाज के 108 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। खाद्य सामग्री वितरण पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में किया गया। संगठन द्वारा आयोजित यह दसवां खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम था।

महासभा के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि महासभा के पदाधिकारियों ने 10 वर्ष पूर्व समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया था। इसके तहत वैश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, पेंशन, कपड़े और शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। जरूरतमंद परिवारों को यह सहायता प्रत्येक वर्ष दी जाती है। बीते वर्ष महासभा द्वारा वैश्य समाज के 117 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की थी। इसके लिए महासभा द्वारा इन परिवारों के राशन कार्ड बना रखे हैं। महासभा द्वारा जारी किए गए राशनकार्ड धारकों को ही राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि चार अथवा इससे अधिक सदस्यों वाले परिवार को दो क्विंटल गेहूं, 10 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम चीनी, 5 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम घी, एक किलोग्राम चाय व सरसों का तेल दिया गया। वहीं छोटे परिवारों को एक क्विंटल गेहूं, 5 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम चीनी, 2.5 किलो दाल और एक किलोग्राम घी, तेल, चाय पत्ती दी गई। इस अवसर पर महासभा के सचिव अशोक सिंगला, रामनिवास गुप्ता, नरेश गुप्ता, संजीव सिंगला, अनिल जिंदल, बृजलाल बंसल, सतनारायण गोयल, कृष्ण गोयल, रविंद्र जैन, प्रवीन मित्तल, संजय जिंदल, ओमप्रकाश जैन, मुकेश जैन, विजय जिंदल, पवन बंसल, राजेंद्र बंसल, नरेंद्र बंसल आदि उपस्थित थे।

गोहाना . अग्रवाल सत्संग भवन में जरूरतमंद परिवारों को राशन देने के लिए पंजीकरण करते गोहाना अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी

जटवाड़ा रेलवे अंडरब्रिज से गोहाना रोड बाईपास तक दोबारा से बनेगी सड़क

गोहाना रोड पर जाम लगा तो बस स्टैंड व जीटी रोड तक जाने का विकल्प मार्ग होगा

आठ काॅलोनियों को फायदा, सोनीपत-जींद रेलवे अंडरब्रिज के पास से कार्य शुरू

भास्कर न्यूज| सोनीपत

जटवाड़ा, सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे अंडर ब्रिज से होकर पुलिस लाइन के पीछे से गोहाना रोड बाईपास तक जाने वाली कंडम सड़क की आखिर सुध ली गई है। सड़क का दोबारा से निर्माण कार्य होगा, इस पर काम तेजी से शुरू हो गया है। यह सड़क बनने से करीब आठ काॅलोनियों के छह हजार लोगों, जटवाड़ा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। यहीं नहीं यदि गोहाना रोड पर किसी कारण वश जाम लगता है तो यह मार्ग सब्जी मंडी, बस स्टैंड, जीटी रोड पर जाने का विकल्प मार्ग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

दो साल से था कंडम

यह मार्ग करीब करीब दो साल से कंडम था। जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग टूटने का कारण अंडर ब्रिज के निर्माण में भारी वाहनों का आना व सीवर पाइप लाइन दबाते हुए भी काफी रोड टूटा था। इसके बाद से इस मार्ग की सुध नहीं ली गई थी। भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ऐसे में अब मार्ग बनाना शुरू हुआ है तो लोगों ने राहत की सांस ली है।

सोनीपत . सड़क बनने से करीब आठ काॅलोनियों के छह हजार लोगों को होगा फायदा।

शहर पार करने का यह शार्ट कट रास्ता है, इस पर जाम नहीं लगता

शहर वासी अनिल, प्रदीप, सुमीत, भूपसिंह ने बताया कि सड़क बनने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। करीब दो साल तक यह सड़क बन बनने से वह परेशानी का सामना करना करते रहे। अब सड़क बननी शुरू हुई तो राहत मिलेगी। शहर पार करने का यह शार्ट कट रास्ता है। इस पर जाम भी नहीं रहता। दुपहिया व फोर व्हीलर यहां से आसानी से आ जा सकते हैं। अब फाटक भी खत्म कर दी है तो और राहत मिलेगी। पर प्रशासन से उनकी मांग है कि इस पर भारी वाहनों का आवागमन वर्जित हो। ताकि सड़क न टूटे। भारी वाहन जैसे ट्रक, डंपर आदि।

64 लाख रुपए होंगे खर्च

इस सड़क के निर्माण का काम सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे अंडर ब्रिज के पास से शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर करीब 64 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क इस बार तारकोल की नहीं बल्कि इंटरलॉकिंग टायल की बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मानसून का सीजन शुरू होने से पहले यह मार्ग बना दिया जाएगा। ताकि बारिश के सीजन में शहर के अंदर जलभराव हो तो कुछ वाहन यहां से बस स्टैंड, सब्जी मंडी व जीटी रोड तक जा सकें।

इन काॅलोनियों को लाभ

शहर की शास्त्री काॅलोनी, इंडियन काॅलोनी, मयूर विहार, छोटूराम काॅलोनी, मलिक काॅलोनी, ईदगाह काॅलोनी, प्रगति नगर , जटवाड़ा को इस मार्ग से लाभ होगा। जटवाड़ा के किसानों की काफी जमीन सोनीपत-जींद-गोहाना रेल लाइन के साथ है। ऐसे में अब किसान अपने खेत तक आसानी से आ जा सकेंगे। इसके साथ इस मार्ग पर एक वृद्धाश्रम, एक धार्मिक स्थल है। जहां हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं।

पानीपत, सोमवार 21 मई, 2018

| 4

खबरें और भी हैं...