बनवासा में प्रशासन का रात्रि ठहराव 18 को
सोनीपत | हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित जनता की समस्याएं सुनने एवं उनका निपटान करने के लिए 18 मई को गोहाना क्षेत्र के गांव बनवासा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण रात्रि ठहराव किया जाएगा। डीसी विनय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करने के साथ-साथ मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। इस दिन प्रात: 10 बजे प्रथम सत्र के कार्यक्रम में विभिन्न 17 विभागों द्वारा जन सेवाएं प्रदान की जाएंगी।