पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साले से प्रेम विवाह करने पर बहन से था भाई नाराज, ढाई साल से हत्या की रच रहा था साजिश

साले से प्रेम विवाह करने पर बहन से था भाई नाराज, ढाई साल से हत्या की रच रहा था साजिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | लाठ गांव निवासी साले से प्रेम विवाह करने से छपार गांव निवासी भाई विक्रम नाराज था। इसलिए वह बीते ढाई वर्षों से बहन की हत्या करने की योजना बना रहा था। कई बार योजना को अंजाम देने के लिए लाठ गांव में भी आया, लेकिन योजना को अंजाम नहीं दे पाया।

बीती 10 मई को मौका पाते ही आरोपी ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बहन की हत्या के आरोप में एसआईटी ने आरोपी विक्रम और उसके साथी सीटू निवासी छपार जिला झज्जर को मंगलवार सुबह सामान्य बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बीती 10 मई को दीपक निवासी लाठ के घर पर छपार गांव निवासी विक्रम दो साथियों के साथ आया था।

आरोप है कि जब दीपक चाय बनाने के लिए रसोई में गया तो विक्रम ने जेब से पिस्तौल निकाली और अपनी बहन निकु को मार दी। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर विक्रम और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। एसआईटी गोहाना ने मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर आरोपी विक्रम और उसके साथ सीटू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा साथी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे घर पर, तब बहन को मारी गोली

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2014 में लाठ गांव निवासी दीपक की बहन रोजी के साथ उसका विवाह हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 निकु ने लाठ गांव निवासी दीपक से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद बहन की हत्या की कई बार योजनाएं बनाई, लेकिन योजना को अंजाम नहीं दे पाया था। 10 मई को दीपक के परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। मौका पाकर योजना को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपी से घटना में प्रयोग किए गए हथियार और बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...