पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी में गिरे 63 खंभे और 8 ट्रांसफार्मर

आंधी में गिरे 63 खंभे और 8 ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में रविवार शाम को आई तेज आंधी और बरसात से बिजली निगम को अधिक नुकसान हुआ। तेज आंधी से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 63 बिजली के खंभे और 8 ट्रांसफार्मर गिर गए। खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से निगम को करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का यह कृषि फीडरों की लाइनों का है। क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने का कार्य अधूरा होने के चलते तीसरे दिन भी कृषि फीडरों पर बिजली आपूर्ति सूचारू नहीं हुई।

तापमान में आई गिरावट

रविवार शाम को आई तेज आंधी और बरसात से तापमान में भारी गिरावट आई। क्षेत्र का तापमान करीब सात डिग्री तक गिर गया। तेज आंधी और बरसात से बिजली निगम को नुकसान झेलना पड़ा। तेज आंधी से निगम की लाइनें गिर गई। खंभे व लाइनें गिरने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। निगम ने शहर और गांवों में घरेलू लाइनों को चालू कर दिया, लेकिन कृषि फीडरों पर अब तक बिजली आपूर्ति सूचारू नहीं हुई है। कृषि फीडरों पर निगम के 63 खंभे और आठ ट्रांसफार्मर गिरे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त खंभों को बदले का कार्य पूर्ण होने पर ही कृषि फीडरों पर बिजली आपूर्ति सूचारू होगी।

घरेलू फीडरों की बिजली बहाल की : एक्सईएन

रविवार को तेज आंधी से क्षेत्र में 63 खंभे और आठ ट्रांसफार्मर गिरे हैं। घरेलू फीडरों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। कृषि फीडरों पर खंभे बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्दी की कार्य पूर्ण कर बिजली सप्लाई सूचारू कर दी जाएगी। राजीव आनंद, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना

खबरें और भी हैं...