पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद करके हैफेड ने बंद की खरीद

8 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद करके हैफेड ने बंद की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | नई अनाज मंडी में मंगलवार को खरीद एजेंसी हैफेड ने करीब आठ हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। खरीद का कार्य पूरा करके एजेंसी ने फसल खरीद बंद करने की घोषणा भी कर दी। उधर, फसल की खरीद होने से आढ़तियों और किसानों ने राहत की सांस ली है।

सरकार ने अनाज मंडियों में 15 मई तक गेहूं खरीद करने का समय निर्धारित कर रखा था। खरीद एजेंसियों ने नई अनाज मंडी में निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले ही खरीद बंद कर दी। इस दौरान मंडी में करीब 18.23 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई। अनाज मंडी में एक सप्ताह में करीब आठ हजार क्विंटल गेहूं एकत्रित हो गया। एजेंसी द्वारा मंडी में रखे गेहूं की खरीद नहीं करने पर सोमवार को आढ़तियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने मंगलवार को खरीद शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। आढ़तियों की चेतावनी के बाद मंगलवार को हैफेड एजेंसी ने फसल की खरीद की। गेहूं की खरीद होने पर एजेंसी ने फसल सीजन पूर्ण होने की घोषणा कर दी। अब मंडी में हैफेड द्वारा फसल की खरीद नहीं की जाएगी।

मंडी में करीब आठ हजार क्विंटल गेहूं बिना खरीद के रखा हुआ था। आला अधिकारियों के आदेशानुसार गेहूं की खरीद की गई। एजेंसी का खरीद का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब फसल का उठान तेजी से करवाया जा रहा है।\\\'-प्रवीन कुमार, मैनेजर, हैफेड, गोहाना।

खबरें और भी हैं...