पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉलीथिन व अतिक्रमण को खत्म करने को दुकानदारों से मांगा प्रशासन ने सहयोग

पॉलीथिन व अतिक्रमण को खत्म करने को दुकानदारों से मांगा प्रशासन ने सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि गोहाना को पॉलीथिन और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदारों का सहयोग लिया जाएगा। पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण के लिए अत्यधिक नुकसानदायक है। इसी प्रकार अतिक्रमण से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि पॉलीथिन पर निर्भरता को खत्म करना होगा। पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद दुकानदार तथा आम आदमी प्रयोग को नहीं छोड़ रहे हैं। यह निराशाजनक है। पॉलीथिन एक गंभीर खतरा है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। इसे नष्ट करना अत्यधिक कठिन है, जिसके चलते इससे नुकसान की आशंकाएं सदैव बनी रहती है। पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माने का प्रावधान विशेष रूप से शामिल है। अतिक्रमण को लेकर भी एसडीएम ने अधिकारियों कड़े निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...