‘शहीद सुखदेव के आदर्शों का अनुशरण करें युवा’
गोहाना | शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती मनाई। संगठन के सदस्यों ने सुखदेवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर युवाओं को उनके आदर्शों का अनुशरण करने का संदेश दिया। संगठन के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि सुखदेव महानक्रांतिकारी थे। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना भरी हुई थी। देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए उन्होंने भगत सिंह और राजगुरु का पूर्ण सहयोग किया। वर्ष 1929 में उन्होंने जेल में कैदियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में आंदोलन किया।