पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में मनाया केएमसी जागरूकता दिवस

अस्पताल में मनाया केएमसी जागरूकता दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | सिविल अस्पताल में मंगलवार को कंगारू मदर केयर (केएमसी) जागरूकता दिवस मनाया गया। एसएमओ डॉ. कर्मबीर ने केक काटकर कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 15 मई 2014 को केएमसी शुरू किया गया था। अस्पतालों में केएमसी शुरू होने से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। केएमसी में कम वजन के शिशुओं की देखभाल की जाती है। अस्पताल में स्थित केएमसी में दो बैड की सुविधा है। अस्पताल में अब तक करीब 100 महिलाएं केएमसी का लाभ उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केएमसी कम वजन के बच्चों की देखभाल करने के लिए शुरू किया गया है। केएमसी में कम वजन के शिशुओं की कंगारू विधि से देखभाल की जाती है।

खबरें और भी हैं...