पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुटाना के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

बुटाना के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर कलां | बुटाना गांव के पास मंगलवार शाम को दो बाइकों की भिडंत हो गई। जिसमें एक महिला सहित तीन घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल, गोहाना पहुंचाया। डॉक्टरों ने ईश्वर (30) को महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खंदराई निवासी ईश्वर मंगलवार को किसी काम से बुटाना गया था। जब वह वापस गांव जा रहा था तो बुटाना गांव के पास सामने से तेज गति से बाइक आई। दोनों बाइकों के बीच भिडंत हो गई। जिसमें ईश्वर, जयभगवान और उसकी प|ी घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...