गोहाना| राजकीय कॉलेज बड़ौता में कार्यकारी प्राचार्य सतेंद्र घणघस की
गोहाना| राजकीय कॉलेज बड़ौता में कार्यकारी प्राचार्य सतेंद्र घणघस की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सतेंद्र घणघस 31 मई को सेवानिवृत होंगे। बुधवार को कार्यक्रम में सतेंद्र घणघस ने अपने अनुभव सांझे किए। उन्होंने बताया कि उसने वर्ष 1986 में शिक्षण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। गोहाना कॉलेज में 26 वर्षों तक शिक्षण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। कॉलेज में कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने सतेंद्र घणघस को भेंट देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राध्यापक चांद सिंह मोर को कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य का पदभार दिया गया है।