पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आॅनर किलिंग में लड़की की मां और चार भाई दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

आॅनर किलिंग में लड़की की मां और चार भाई दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | आॅनर किलिंग के मामले में बुधवार को कोर्ट ने मृतक लड़की की मां और 4 भाइयों को अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर के कोर्ट ने बुधवार को दोषी करार दिया। 18 मई को सजा सुनाई जाएगी। मामला सोनीपत के बिधल का है। गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने गोहाना के सदर थाने में शिकायत दी थी कि गांव में रहने वाले रणवीर के पास 3 लड़के व 5 बेटियां हैं। 17 वर्षीय सबसे छोटी बेटी 5 सितंबर 2016 को गांव के एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली थी। उस समय काफी समझाने के बाद मामला रफा-दफा हो गया था। लेकिन 6 सितंबर 2016 को रणवीर की प|ी राजबाला, बेटे सोनू, संदीप, मुकेश और इनके चचेरे भाई कृष्ण पुत्र कर्मवीर ने लड़की को सल्फास की गोली खिलाकर गला दबा दिया। शव को श्मशान भूमि में जला दिया गया। अब करीब 21 माह बाद कोर्ट का फैसला आया है।

नाबालिग लड़की की हत्या कर शव श्मशान में जला दिया था

खबरें और भी हैं...