पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ बकाया

डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ बकाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना . बाजार में उपभोक्ता से बकाया बिल की रिकवरी करते कर्मचारी।

पेयजल बिलों का भुगतान न करने पर कटेगा कनेक्शन

जलापूर्ति मुख्यालय ने दी कनेक्शन काटने की मंजूरी

भास्कर न्यूज| गोहाना

शहर में उपभोक्ता नियमित रूप से पेयजल बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ रुपए बकाया हैं। जलापूर्ति विभाग जिला मुख्यालय ने पेयजल बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने और मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने 31 मार्च 2019 तक डिफाल्टर उपभोक्ताओं से एक करोड़ रुपए की रिकवरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग की टीमें घर-घर जाकर बिलों की रिकवरी कर रही हैं। कर्मचारियों ने बुधवार को मेन बाजार से 25 हजार रुपए की रिकवरी की।

शहर की विभिन्न कॉलोनियों में उपभोक्ताओं ने बीते कई वर्षों से पेयजल बिलों का भुगतान नहीं किया है। बिलों का भुगतान नहीं करने पर विभाग ने इन उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित कर दिया। डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ रुपए बकाया हैं। मुख्यालय के आदेशानुसार विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बिलों की रिकवरी करेंगे। बिल का भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं उस पर मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।

डिफाल्टरों पर मामला दर्ज के आदेश भी दिए गए हैं

डिफाल्टर उपभोक्ताओं के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जिला मुख्यालय ने बिलों का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने और मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एक वर्ष में शहर में डिफाल्टर उपभोक्ताओं से एक करोड़ रुपए की रिकवरी करने का लक्ष्य रखा है। \\\'\\\' दलबीर सिंह दलाल, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।

खबरें और भी हैं...