पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शॉर्ट सर्किट से लगी दुकान में आग

शॉर्ट सर्किट से लगी दुकान में आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखा बिजली का सामान जल गया। आसपास के दुकानदारों ने दमकल केंद्र को सूचित किया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

मेन बाजार निवासी ज्ञानेश्वर ने बताया कि सिविल रोड स्थित एमसी मार्केट में उसकी चिराग इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह उसके एक मित्र ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंच गया। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें अधिक तेज थी। दुकानदारों ने आग की सूचना दमकल केंद्र को दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पानी की बौछारें डालकर बुझा दी। ज्ञानेश्वर ने बताया कि आग लगने से 25 एलईडी, इनवर्टर, बैट्री, पंखे, तारें, डिश बॉक्स और डीटीएच बॉक्स जल गए। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की।

गोहाना . इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग बुझाता दमकलकर्मी।

खबरें और भी हैं...