पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 दिन से उठान न होने पर दुकानदार जला रहे कूड़ा

5 दिन से उठान न होने पर दुकानदार जला रहे कूड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बीते पांच दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। सड़कों और फुटपाथ पर गंदगी बढ़ने पर कुछ दुकानदारों ने कूड़े के ढेर जलाने शुरू कर दिए हैं। दुकानदार कूड़े को सड़क किनारे एकत्रित कर उसमें आग लगा देते हैं। बुधवार को सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों ने शहर में जुलूस भी निकाला। जुलूस में कर्मचारियों ने वाल्मीकि चौक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सफाई और दमकल कर्मचारी बीते आठ दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर से कूड़े की लिफ्टिंग और गलियों की सफाई का कार्य बंद है। सफाई नहीं होने से गलियों में गंदगी बढ़ रही है। वहीं कूड़े का उठान नहीं होने सड़कों पर कूड़े की मात्रा बढ़ती जा रही है। हड़ताल के चलते शहर से करीब 100 टन कूड़े का उठान नहीं हुआ है। सड़कों के किनारे और विभिन्न कॉलोनियों की मुख्य गलियों में जगह-जगह डंपिंग प्वाइंट बन गए हैं। वाहनों की आवाजाही से कूड़ा सड़कों पर फैल जाता है। दुकानों के सामने कूड़ा अधिक होने पर दुकानदारों ने कूड़ा जलाना शुरू कर दिया है। वहीं मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान धर्मपाल मलिक के नेतृत्व में जुलूस निकाला।

खबरें और भी हैं...