फर्जी कागज तैयार करने में पटवारी का सहायक पकड़ा
गोहाना|राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी कागजात तैयार करके बैंक से लोन लेने मामले में पुलिस ने छतर सिंह निवासी रौलद को गिरफ्तार किया है। छतर हलका पटवारी के सहायक के रूप में कार्य करता था। आरोपी हन्नी ने हलका पटवारी शामडी रमेश व सहायक छतर सिंह से मिलकर खानपुर कलां उप तहसील से अपने नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कराकर अपने नाम इंतकाल भी दर्ज करा लिया। बाद में आईसीआईसीआई बैंक की बिधल ब्रांच मैनेजर व वकील से मिलकर बैंक के नाम फर्जी रजिस्ट्री करा 13.84 लाख का लोन ले लिया था।