पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड कट के 45 लाख लेने पर भी विभागों ने नहीं कराई सड़क की मरम्मत

रोड कट के 45 लाख लेने पर भी विभागों ने नहीं कराई सड़क की मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलापूर्ति विभाग द्वारा शहर की वैध कॉलोनियों में सीवरेज और पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए पाइप लाइन दबाने का कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन दबाने के लिए सड़कों को उखाड़ दिया गया। संबंधित विभाग को रोड कट चार्ज जमा कराने के लिए बाद भी विभाग ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई हैं। सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को असुविधा हो रही है।

नियमानुसार पाइप लाइन या अन्य कोई कार्य करने के लिए जिस भी विभाग द्वारा सड़क उखाड़ी जाती है। जिस विभाग की सड़क होती है, उसको रोड कट चार्ज दिया जाता है, ताकि उस राशि से सड़क की मरम्मत कराई जा सके। जलापूर्ति विभाग ने नियमानुसार पीडब्ल्यूडी और मार्केटिंग बोर्ड को करीब 45 लाख रुपए रोड कट चार्ज के रूप में जमा कराए हैं। पीडब्ल्यूडी को करीब 25 लाख रुपए और 20 लाख रुपए मार्केटिंग बोर्ड को जमा कराए हैं। राशि जमा होने के बाद विभागों ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं, जिसके कारण लोगों को असुविधा होती है। लोगों ने विभागों से पाइप लाइन दबाने के बाद साथ-साथ गड्ढे भरकर सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। जिसके कारण लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।

खबरें और भी हैं...