पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शार्ट सर्किट से कार जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| रोहतक-पानीपत हाईवे पर सिरसाढ मोड के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक गाड़ी में आग लग गई। आग लगने का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया गया है। गाड़ी में सवार चाचा-भतीजे ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खानपुर कलां निवासी सुरेंद्र अपने भतीजे विशाल के साथ शुक्रवार को स्कार्पियो गाड़ी की सर्विस कराने पानीपत गया था। बताया गया है कि जब वे पानीपत से वापस आ रहे थे तो रोहतक-पानीपत हाईवे पर सिरसाढ मोड के पास इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे पहले वे गाड़ी देखते उससे पहले ही गाड़ी में आग लग गई।

खबरें और भी हैं...