पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपास की फसल में भी धान के बराबर मुनाफा ले सकते हैं किसान: डॉ. मेहरा

कपास की फसल में भी धान के बराबर मुनाफा ले सकते हैं किसान: डॉ. मेहरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि विभाग ने बरोदा गांव में शुक्रवार को किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया। कृषि अधिकारियों ने किसानों को कपास की फसल की बिजाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों की कपास के उन्नत बीजों, बिजाई की विधि व फसल को बीमारी से बचाने की भी जानकारी दी।

एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय दोगुणी हो। इसके लिए किसानों को भी प्रयास करने होंगे। उन्हें परंपरागत फसलों को छोड़कर अन्य फसलों के प्रति रूझान बढ़ाना होगा। उन्होंने किसानों को धान की जगह कपास की फसल की बिजाई करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कपास की फसल से किसानों को धान के बराबर ही मुनाफा प्राप्त होगा। कपास की फसल की बिजाई करने से पानी की बचत होगी। कुछ किसान सिंचाई के पर्याप्त संसाधन न होने के बावजूद धान की फसल की रोपाई कर देते हैं और बाद में उन्हें नुकसान हो जाता है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामधन व सहायक सांख्यिकी अधिकारी डॉ.देवेंद्र लांबा ने किसानों को किसी भी फसल की बिजाई करने से पहले अपने खेत की मिट्टी व पानी की जांच कराने की सलाह दी। डॉ. दीपक सांगवान ने कहा कि किसान कपास की बिजाई से पहले बीज का उपचार जरूर करें।

गोहाना. किसानों को संबोधित करते कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. राजेंद्र।

खबरें और भी हैं...