पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की किल्लत होने पर महिलाएं खाली मटका लेकर एक्सईएन कार्यालय पहुंची

पानी की किल्लत होने पर महिलाएं खाली मटका लेकर एक्सईएन कार्यालय पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. जलापूर्ति विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर मटका लेकर पहुंची शामड़ी सिसान पाना की महिलाएं।

गोहाना| शामड़ी सिसान पाना में महिलाएं पानी की किल्लत में हैं। शुक्रवार को महिलाएं खाली मटके लेकर जलापूर्ति विभाग कार्यालय में जा पहुंची। महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में एक्सईएन दलबीर सिंह दलाल ने पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाएं संतुष्ट हुई।

ग्रामीण देवी सिंह, महावीर, राजेंद्र, जोगेंद्र, दिलबाग, शांति, निर्मला, ने बताया कि गांव का पानी खारा है। विभाग ने जो ट्यूबवैल लगाया था, उसका पानी भी खारा हो गया है। इस पानी को पी नहीं सकते। ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। बीते दो माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ गई हैं। पानी की पूर्ति करने में महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या का समाधान कराने की गुहार कई बार अधिकारियों के समक्ष लगा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...