पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई न मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई न मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. कथूरा गांव में शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।

भास्कर न्यूज| गोहाना

कथूरा गांव में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय केवल 30 मिनट ही बिजली सप्लाई होती है। वहीं रात के समय भी अघोषित कट लगते रहते हैं। अघोषित कटों के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निगम अधिकारियों से शैड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने की मांग की।

ग्रामीण सत्यवान नरवाल, कश्मीर, कृष्ण, सुभाष, सुरेंद्र, पवन का कहना है कि निगम ने गांवों के लिए 12 घंटे बिजली सप्लाई का शैड्यूल बनाया है। गांव में उन्हें मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। चार घंटे की बिजली आपूर्ति अघोषित कटों के चलते उन्हें नहीं मिलती है। दिन के समय दो घंटे सप्लाई का शैड्यूल बनाया गया है। इस दौरान भी प्रत्येक 15 से 20 मिनट में अघोषित कट लगते रहते हैं। दिन के समय उन्हें केवल आधा घंटा ही बिजली सप्लाई मिल रही है। रात के समय भी यही स्थिति रहती है। रात को बार-बार अघोषित कट लगते रहते हैं। गर्मी अधिक होने से अघोषित कटों के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के साथ-साथ कृषि फीडरों पर भी शैड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिलती है। निगम द्वारा सप्लाई में हुई कटौती की भरपाई नहीं की जाती है। इससे लोगों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में कटौती के कारण लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई बिजली आपूर्ति पर निर्भर है। पेयजल सप्लाई के दौरान बिजली कट लगने पर पेयजल की सप्लाई बंद हो जाती है।

खबरें और भी हैं...