पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुदाई कार्य के चलते एक माह तक बंद रहेगा महम जींद बाईपास रोड

खुदाई कार्य के चलते एक माह तक बंद रहेगा महम-जींद बाईपास रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम-जींद बाईपास रोड रविवार से एक माह के लिए बंद रहेगा। यहां पर जलापूर्ति विभाग मुख्य सीवर लाइन दबाने के लिए रोड की खुदाई करेगा। खुदाई महम रोड से मोर चौक तक करीब 900 मीटर एरिया में की जाएगी। विभाग ने सीवर लाइन दबाने का कार्य एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान बाईपास रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रहेगी। महम रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर के अंदर से जाना होगा। खुदाई के बाद रोड की मरम्मत के लिए विभाग ने मार्केटिंग बोर्ड को 20 लाख रुपए जमा कराए हैं।

शहर में पानी निकासी की व्यवस्था सही करने के लिए सीवर लाइन दबाई जा रही है। सीवर लाइन दबाने का करीब 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शहर की नई नियमित कॉलोनियों में सीवर लाइन दबाने के लिए 22 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। विभाग द्वारा रविवार से बाईपास रोड क्षेत्र की कॉलोनियों की पानी निकासी के लिए सीवर लाइन दबाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रोड की खुदाई की जाएगी। खुदाई के चलते बाइपास रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि बरोदा व जींद रोड से महम रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर के अंदर से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं महम रोड के वाहनों को भी जींद रोड की तरफ जाने के लिए शहर के अंदर से गुजरना होगा।

गोहाना. महम-जींद बाईपास रोड, जहां सीवर लाइन के लिए खुदाई की जानी है।

इन कॉलोनियों को

होगा लाभ

बाईपास रोड पर सीवर लाइन दबाने से महम रोड, राम बस्ती, एकता कॉलोनी, बरोदा रोड, संत कबीर कॉलोनी के लोगों को लाभ होगा। सीवर लाइन से इन कॉलोनियों के गंदे पानी को देवीपुरा स्थित एसटीपी में डाला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन दबाने का कार्य बरसात सीजन से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। बरसात सीजन में लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एक माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा

रविवार से बाईपास रोड पर सीवर लाइन दबाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान महम रोड से मोर चौक तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद की जाएगी। वाहनों की आवाजाही से कार्य प्रभावित होगा। सीवर लाइन दबाने का कार्य एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।\\\'\\\' दलबीर सिंह दलाल, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।

खबरें और भी हैं...