घडवाल गांव के पास एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने सिवानामाल गांव निवासी राकेश को गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर ने राकेश को एक गोली मारी और फरार हो गया। राकेश ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राकेश को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां भर्ती करवाया। राकेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राकेश ने बताया कि वह निजी काम से लाखनमाजरा गया था। शाम को काम खत्म कर बाइक पर वापस लौट रहा था। घडवाल गांव के नजदीक रजबाहे पर उसे प्यास लगी। बाइक को सड़क पर खड़ा कर वह कुई से पानी पीने चला गया। पानी पीकर जब वह बाइक के पास पहुंचा तो घड़वाल गांव की तरफ से एक युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा था। युवक ने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। नजदीक आकर उसने मेरी तरफ गोली चला दी और नूरनखेड़ा गांव की तरफ भाग गया। घायल हुए युवक राकेश का कहना है कि युवक ने जान से मारने की नियत से गोली मारी थी। गोगी मारने वाला युवक कौंन था मुझे पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।