गोहाना | नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर घर से भगाकर लेकर जाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नूंह निवासी कशिश व एक महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। नूंह निवासी कशिश कई दिन पहले भाभी के मायके गोहाना आया हुआ था। पैसे खत्म होने पर उसने भाभी के साथ मिलकर पड़ोस की दो नाबालिग बहनों को बहकाया और घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। उनके कहने पर नाबालिग बहनें घर से जेवरात व पैसे भी साथ ले गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।