पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने की भंडेरी पावर हाउस से बिजली सप्लाई देने की मांग

ग्रामीणों ने की भंडेरी पावर हाउस से बिजली सप्लाई देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवासा गांव के राजकीय स्कूल में डीसी के रात्री ठहराव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भी ग्रामीणों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया गया। एसडीएम आशीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव की बिजली आपूर्ति को भंडेरी स्थित 132 केवी पावर हाउस से जोड़ने, ड्रेन की सफाई कराने और फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्दी ही उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण रामभक्त, रविंद्र, विरेंद्र, रवि, राजपाल ने कहा कि गांव में शैड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं बिजली की वोल्टेज भी बहुत कम होती है। कम वोल्टेज में बिजली के उपकरण नहीं चलते हैं। भंडेरी स्थित पावर हाउस पर लोड कम है। ऐसे में उनके गांव की बिजली सप्लाई को भंडेरी पावर हाउस से जोड़ने से समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से ड्रेन की सफाई कराने की भी मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रेन की समय पर सफाई नहीं होने से बरसात सीजन में उनके खेतों में पानी भर जाता है। ड्रेन से पानी की निकासी नहीं होने से उनके खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहता है। इससे उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। बीते वर्ष तेज बरसात से उनकी फसलें खराब हो गई थी। खराब फसलों का उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने एसडीएम वशिष्ठ से मुआवजा दिलाने, तालाब की चारदीवारी कराने और बरसात सीजन आरंभ होने से पहले ड्रेन की सफाई कराने की मांग की।

गोहाना. बनवासा गांव में डीसी के रात्री ठहराव कार्यक्रम के दौरान शनिवार स्कूल में उपस्थित एसडीएम आशीष कुमार ।

खबरें और भी हैं...