पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेिरया की रोकथाम को नप कराएगा शहर में फोगिंग

मलेिरया की रोकथाम को नप कराएगा शहर में फोगिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते वर्ष क्षेत्र में मलेरिया के करीब 60 केस मिले थे। इस वर्ष मलेरिया के केस न बढ़े, इसके लिए प्रशासन ने अभी से प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों को शहर में फोगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। फोगिंग पूरे शहर में कराई जाएगी।

मौसम विभाग की घोषणा के अनुसार जून माह के अंत में मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। बरसात आने पर मच्छर पनपने का वातावरण मिल जाता है। वहीं फिलहाल भी मौसम बदलता रहता है। किसी भी समय आसमान में बादल छा जाते हैं। बरसात होने से पानी गड्ढों में भर जाता है। भरे पानी में मच्छर पनपने लग जाते हैं। एसडीएम का कहना है कि मच्छर होने पर फोगिंग कराने से बेहतर है कि हम पहले ही शहर में फोगिंग करा लें। इसका फायदा यह होगा कि जो मच्छर पनपना शुरू हुआ है, उस पर अंकुश लगा सकते है। इसलिए नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर के प्रत्येक हिस्से में फोगिंग कराएं। फोगिंग करते समय दवा की मात्रा पर विशेष ध्यान दें।

आशीष कुमार, एसडीएम का कहना है कि शहर में फोगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में फोगिंग कराई जाती हैं, लेकिन अन्य हिस्सों में भी फोगिंग कराई जाएगी। मलेरिया व डेंगू के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...