पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर प्राध्यापकों का पंचकूला में धरना 22 को

मांगों को लेकर प्राध्यापकों का पंचकूला में धरना 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नॉर्थ जोन प्रवक्ता पवन लठवाल ने कहा कि सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर 22 मई को पंचकूला में शिक्षा सदन के सामने धरना दिया जाएगा। धरने में प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्राध्यापक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार कॉलेजों के प्राध्यापकों की अनदेखी कर रही है। केंद्र विश्वविद्यालयों और अन्य विभागों में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है, लेकिन कॉलेजों के प्राध्यापकों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। इससे प्राध्यापकों में रोष है। उन्होंने कहा कि नए प्राध्यापकों को नई पेंशन स्कीम में शामिल किया गया है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी विरोधी है। इस स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से कॉलेजों में प्रोफेसर का पद सृजित करने, सेवानिवृति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने और एपीआई को रद्द करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...