गोहाना | पुठी गांव की एक महिला ने डीघल गांव निवासी सोमबीर व भावना पर धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रानी ने बताया कि उसके पति संजीत ने स्कॉर्पियो गाड़ी ले रखी थी। गाड़ी पर रोहतक के एक्सिस बैंक का लोन है। बीमारी के कारण बीते वर्ष संजीत की मौत हो गई। संजीत का डीघल निवासी सोमबीर के साथ आना-जाना था। करीब सात माह पहले सोमबीर उसके घर आया और गाड़ी को ठीक करवाकर गाड़ी को चलाने की बात की। सोमबीर गाड़ी और 50 हजार रुपए नकद ले गया। पैसे के लिए उसने फोन किया तो, सोमबीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।