गोहाना| सोनीपत रोड पर लकड़ी के आरा परिसर में कबाड़ी के सामान में रविवार दोपहर बाद आग लग गई। आग गैस कटर से लोहा काटते समय निकली चिंगारी से लगी थी। सूचना के बाद दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सोनीपत रोड पर शिव शंकर के नाम से लकड़ी का आरा है। आरा परिसर में राकेश कबाड़ी द्वारा सामान डाला जाता है। जहां से सामान को गाड़ियों को लोड करके आगे भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद सामान को गाड़ी में लोड करने से पहले बड़े सामान को गैस कटर से काटकर छोटा किया जा रहा था। इस दौरान गैस कटर से निकली चिंगारी से कबाड़ में पड़े प्लास्टिक के सामान ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग बढ़ गई। आरा पर मौजूद मजदूर आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गए। परंतु आग बढ़ती चली गई। इसी दौरान दुकानदारों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आरा पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
देवीलाल सहकारी चीनी मिल की खोई में रविवार को आग लग गई। सूचना के बाद दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। कर्मचारियों को जब खोई में धुआं निकलता हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना दमकल कर्मियों की सूचना दी। इसी तरह से जागसी गांव में बिटोड़े में आग लग गई। खानपुर कलां में शनिवार शाम को तूड़े में आग लग गई।