पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी निकासी सुविधा के लिए 11 माह का इंतजार

पानी निकासी सुविधा के लिए 11 माह का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की नई नियमित कॉलोनियों में घर-घर पेयजल सप्लाई के लिए शहरवासियों को अभी 11 माह का इंतजार ओर करना होगा। जलापूर्ति विभाग ने नई नियमित कॉलोनियों में पेयजल और पानी निकासी के लिए सीवर लाइन दबाने का कार्य पूर्ण करने के लिए 31 मार्च 2019 का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के अनुसार पेयजल पाइप लाइन दबाने का करीब 90 और सीवर लाइन दबाने का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। विभाग द्वारा पेयजल और सीवर लाइन दबाने पर करीब 29 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

विभाग द्वारा शहर की 13 नई नियमित कॉलोनियों में पेयजल और सीवर लाइनें दबाई जा रही हैं। पेयजल पाइप लाइन दबाने का कार्य बीते वर्ष शुरू किया गया था। अधिकांश नई नियमित कॉलोनियों में पेयजल पाइप लाइन दबाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जिस कॉलोनी में पाइप लाइन दबाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाता है, उस गली अथवा कॉलोनी के लोगों को कनेक्शन जारी कर दिए जाते हैं। गली में सभी कनेक्शन नियमित होने पर पेयजल सप्लाई आरंभ कर दी जाती है। यही व्यवस्था सीवर लाइनों की भी की गई है। सीवर लाइन दबाने का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन दबाने पर करीब 22 करोड़ और पेयजल पाइप लाइन दबाने पर करीब सात करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग ने पेयजल और सीवर कनेक्शन के लिए एक शुल्क निर्धारित कर रखा है। निर्धारित शुल्क भरने के बाद ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई लाइनों में अवैध कनेक्शन जोड़ने पर उपभोक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगाने के लिए नई लाइनों की निगरानी की जा रही है।

खरखौदा रोड जलघर से दी जाएगी पेयजल सप्लाई

सीवर और पेयजल पाइप लाइन दबाने का कार्य 31 मार्च 2019 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। पेयजल पाइप लाइन का 90 और सीवर लाइन का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। एजेंसी को कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कार्य पूर्ण होने पर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। दलबीर सिंह दलाल, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना

खबरें और भी हैं...