पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसिया में दो जून को होगा जाट महासम्मेलन : लठवाल

जसिया में दो जून को होगा जाट महासम्मेलन : लठवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का जसिया में दो जून को जाट महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समिति के जिलाध्यक्ष आजाद लठवाल और अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न गांव का दौरा किया और लोगों को सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। गांव कोहला गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लठवाल ने कहा कि जसिया में शिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन का निर्माण लोगों के सहयोग से कराया जा रहा है। कुछ लोगों ने चंदा भी दिया है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार आरक्षण देने की घोषणा नहीं करती। इस अवसर पर कृष्ण कटवाल, रामनिवास लाठ, धर्मबीर घड़वाल, हरज्ञान रूखी, संदीप भैंसवाल कलां, रामफल हुड्डा, सुरेंद्र सिरसाढ़, आजाद सांगवान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर रविदत्त सांगवान ने भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपए का चेक भी दिया।

खबरें और भी हैं...