लेक्चरर पर लगाया वीडियो बनाने का आरोप, केस दर्ज
गोहाना| सिटी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की महिला प्राध्यापक ने स्कूल के ही प्राध्यापक पर अभद्र टिप्पणी करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला लेक्चरर ने बताया कि प्राध्यापक देवेंद्र महिला प्राध्यापकों द्वारा शौचालय में जाते समय उनका पीछा करता है। वह उनकी वीडियो बनाने की भी कोशिश करता है। देवेंद्र की यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद भी देवेंद्र कार में महिला प्राध्यापक की स्कूटी का पीछा करता है। महिला लेक्चरर ने इसकी शिकायत पुलिस व महिला आयोग को भेजी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।