गोहाना | गर्मी अधिक होने से बिजली की लाइनों पर लोड भी अधिक बढ़ गया है। लोड अधिक होने पर आदर्श नगर में बिजली की तार टूट गई। तार टूटने से नगर में करीब डेढ़ घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। तार टूटने के समय गली में कोई व्यक्ति अथवा वाहन नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने तार टूटने की सूचना निगम अधिकारियों को दी। निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार की मरम्मत की। लोगों का कहना है कि नगर की कई लाइनों की तारें जर्जर हैं। जर्जर तारों के कारण स्पार्किंग की समस्या बनी रहती है। स्पार्किंग के कारण हर समय तार टूटने का डर बना रहता है। उन्होंने कई बार निगम अधिकारियों से पुरानी तारों को बदलकर अधिक क्षमता की तारें लगवाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।