गोहाना | बरोदा रोड पर बाइक सवार कथूरा निवासी महिला मीना के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। मीना ने बताया कि वह बरोदा रोड पर पैदल चल रही थी। पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। युवकों की बाइक बिना नंबरों की थी। मोबाइल छीनने पर उसने शोर भी किया, लेकिन युवक भागने के सफल हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज लेकर युवकों की पहचान की जाएगी। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।