पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने की स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग

किसानों ने की स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | कथूरा गांव में किसानों ने स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और कर्ज माफ करने की मांग को लेकर रोष प्रकट किया। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि एक जून से दस दिनों तक किसान शहर में किसी भी समान की बिक्री और खरीद नहीं करेंगे। सरकार की अनदेखी और वायदा खिलाफी के विरोध में किसान दस दिनों तक पूर्ण अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान दूध, अनाज, फल, सब्जी और अन्य उत्पादों की बिक्री नहीं होगी। प्रदेश का किसान सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहा है। मंडी में किसानों को फसलों के उचित भाव नहीं मिलते हैं। व्यापारी किसानों की फसलें मनमाने भाव पर खरीदते हैं। इससे किसानों का फसल उगाने का खर्च भी पूरा नहीं होता है। इससे किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय नेताओं ने किसानों के वोट के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। चुनावों के बाद नेता अपनी सभी घोषणाओं को भूल गए। सरकार ने अब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक जून से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए किसान नेताओं ने गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर किसान राजेश नरवाल, मुकेश नरवाल, सतबीर, जिले सिंह, दिलबाग, बबली, सुरेश आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...