पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलवाने की मांग

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलवाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | जागसी सूरा में पेयजल की किल्लत हैं। कई-कई दिन तक पेयजल सप्लाई बाधित रहती है। इसके पीछे कारण पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होना बताया गया है। गुरुवार को ग्रामीण एसडीएम से मिले और क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन बदलने की मांग की। एसडीएम आशीष कुमार ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौका देखकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण रामकुमार, जीता, शीलकराम, विनोद और नफे सिंह ने बताया कि गांव में एक स्थान पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके कारण गांव में नियमित रूप से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों को जरूरत पूरा करने के लिए इधर-उधर से व्यवस्था करनी पड़ती है। इससे सबसे अधिक कार्य महिलाओं को बाधित होता है। सुबह बच्चों को स्कूल भेजना और अन्य कार्य होता है। जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी कई बार क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ गई हैं। ऐसे में कई-कई दिन तक पानी घरों में नहीं आता। जबकि बिजली विभाग की तरफ से हर बार भेज दिया जाता है। जब विभाग द्वारा पानी का बिल वसूला जाता है तो पानी भी पर्याप्त मात्रा में दिया जाना चाहिए। उन्होंने एसडीएम से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...