वाहन की टक्कर से बेकाबू हुई कार पेड़ से जा भिड़ी, इंजीनियर की मौत
फत्तूढींगा | अनाज मंडी फत्तूढींगा के पास कपूरथला से गोइंदवाल साहिब को जाती कार को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार का ड्राइवर संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार इंडियन ऑयल के इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। अब तक पुलिस को पता नहीं चला है कि कार को टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था। नीतिश कुमार विज निवासी लखनऊ अपनी जैन कार से इंडियन आयल कार्पोरेशन के दफ्तर श्री गोइंदवाल साहिब जा रहा था। अनाज मंडी के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।