पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडा पर्व मना, छऊ नृत्य ने लोगों का मन मोहा

मंडा पर्व मना, छऊ नृत्य ने लोगों का मन मोहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरलंगा थाना क्षेत्र के उपर बरगा गांव में रविवार की रात मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व शिवभक्तों ने शिव मंदिर परिसर में लोटन सेवा कार्यक्रम को किया। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। रात में पूजा कमेटी द्वारा छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोला प्रखंड के उप प्रमुख प्रभाष प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडा पूजा के दौरान छऊ नृत्य का कार्यक्रम झारखंड की संस्कृति है। वहीं मंडा पूजा आस्था व विश्वास का पर्व है। इस पर्व में शिव भक्त नौ दिनों तक वैरागी वेश में मंदिर परिसर में ही रहकर भगवान शिव की साधना करते हैं। उद्घाटन के साथ ही पश्चिम बंगाल से आए छऊ नृत्य कलाकारों द्वारा पुराणों पर आधारित करात के रूप में भगवान शिव व महाभारत के अर्जुन के युद्ध पर नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्ति का परिचय देते हुए मंडा पूजा संपन्न कराया गया। मौके पर मुखिया जयपाल सिंह मुंडा, रिझु महली, प्रताप सिंह मुंडा, प्रदीप थानदार, हरिबोल महतो, विकास सिंह, अर्जुन महतो आदि आस-पास गांव के सैकड़ों छऊ नृत्य प्रेमी उपस्थित थे।

आस्था

भगवान शिव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा, रात में छऊ नृत्य कार्यक्रम हुआ

फीता काटकर उद्घाटन करते उप प्रमुख।

खबरें और भी हैं...