पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाली निर्माण के कारण गोला बोकारो मार्ग पांच घंटे जाम

नाली निर्माण के कारण गोला-बोकारो मार्ग पांच घंटे जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | थाना क्षेत्र के गोला बोकारो मार्ग पर बुधवार की सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम रहा। इस कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण रजरप्पा चौक से डीवीसी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया कि हमेशा यहां पर जाम

लगता है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। जाम लगने का मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ नाली

बनाया बताया जा रहा है। रामगढ़, सिकिदिरी, बोकारो व सिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों का संगम स्थल डीवीसी चौक है। और यहां गोलचक्कर नहीं रहने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। साथ ही कई दुर्घटना भी हो चुकी है। इससे कई लोगों की मौत भी हुई है। बताते चले कि क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से कई बार गोलचक्कर बनाने की मांग भी की। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। प्रशासन एक-दो सिपाही तैनात कर अपनी जिम्मेवारी निभा रही हैं।

खबरें और भी हैं...