पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव मंदिर परिसर में वनस खुंटा का शिलान्यास

शिव मंदिर परिसर में वनस खुंटा का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरबडीह सार्वजनिक शिव मंदिर में वनस खुंटा का शिलान्यास रविवार को मुखिया कामेश्वर महतो एवं उप मुखिया सुंदर लाल महतो ने संयुक्त रूप से किया। वनस खुंटा के बारे में मान्यता है कि मंडा पूजा के दरम्यान नौ दिनों तक कठिन तपस्या करने वाले भक्त वनस में झूलकर आस्था का परिचय देते हैं। मौके पर उपेन्द्र कुमार शंखवार, संजय महतो, किरन करमाली, अंचल राम रविदास,आसित करमाली,धीरेन महतो,मित्तु मुंडा,मोहर लाल महतो,मकरलाल महतो, पशुपति उपाध्याय,अजीत उपाध्याय, राजेश राम,प्रीतम उपाध्याय, सौरभ पटेल आदि मौजूद थे।

वनस खुंटा के बारे में मान्यता है कि मंडा पूजा के दरम्यान नौ दिनों तक कठिन तपस्या करने वाले भक्त वनस में झूलकर आस्था का परिचय देते हैं

शिलान्यास करते मुखिया।

शिलान्यास करते मुखिया।

सुथरपुर में धूमधाम से मना मंडा पर्व

मगनपुर | बरलंगा थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती गांव सुथरपुर में बीती रात मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। आयोजित छउ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोला पूर्वी क्षेत्र के जिला पार्षद सदस्य कपिलदेव मुंडा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडा पर्व आस्था व विश्वास का पर्व है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के गांवों में पहुंचते ही मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विधिवत माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उद्घाटन के साथ ही पश्चिम बंगाल से छउ नृत्य कलाकारों द्वारा ग्रंथों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का रातभर मनोरंजन किया। अहले सुबह शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्ति का परिचय दिया। इससे पूर्व शिव भक्तों ने लोटन सेवा भी दिया। मौके पर आसपास के सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...