पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान के लिए महिला समिति ने की सभा

ग्राम स्वराज अभियान के लिए महिला समिति ने की सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभा में मौजूद समिति के सदस्य।

भास्कर न्यूज | गोला

प्रखंड क्षेत्र के गंधौनिया गांव में शनिवार को ग्राम स्वराज अभियान को लेकर जेएसएलपीएस समिति की सभा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ श्रीमान मरांडी उपस्थित हुए। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि सरकार द्वारा उक्त गांव को गोद लिया गया है।

जिसके तहत यहां का समुचित विकास किया जाना है। जिसे लेकर गांव के सभी घरों में बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को दिया जायेगा। इसके लिए बुधवार को यहां पर दिल्ली से आ रही टीम द्वारा सर्वे किया जायेगा।

इसके बाद सरकार द्वारा कई तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। मौके पर मुखिया सुरेश कुमार रजक, डीपीएम पंकज कुमार, बीपीएम पुरुषोत्तम, एफटीसी महेंद्र कश्यप, अनिता देवी, ललिता देवी, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार सहित समिति के सभी महिलाएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...