आदिवासी विकास समिति गठन करने की तिथि निर्धारित
रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार गोला प्रखंड के सभी गांवों में समिति गठन के लिए बीडीओ के कार्यालय द्वारा तिथि निर्धारित की गई है। इसमें कुल 21 पंचायतों के 66 गांवों में ग्राम विकास समिति व 22 गांवों में आदिवासी ग्राम विकास का गठन किया जाना है।
इसके लिए कर्मी व पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। पंचायत के स्वंयसेवक व पंचायत सेवक के साथ मुखिया की उपस्थिति अनिवार्य बताया गया है। इसमें 11 व 9 सदस्यीय समिति का गठन करना सुनिश्चित बताया गया है। निर्धारित तिथि के अनुसार 19 अप्रैल को संग्रामपुर, बंदा, बरियातू, बरलंगा, कोरांबे, गोला, हेंसापोडा, हुप्पू, कुम्हरदगा, रकुवा, मगनपुर, सरगडीह 20 अप्रैल को सोसोकलां, बेटुल कलां, नावाडीह, साड़म, चोकाद, पुरबडीह, उपरबरगा, चाडी, सुतरी पंचायत में समितियों का गठन करना है। बताया गया कि कमती, घाघरा, हेंसल, कोरांबे, कोनारडीह, भुभई, हेंसापोडा़, तिरला-जमुना, टांडिल, नावाडीह, उडूसाड़म, गोविंदपुर, पुसवाडीह, रम्हारू, चोकडबेडा, खखरा, रौरौ, औंराडीह, जोभिया, हरिबांध, रोला, बामन सगातु, भुइयां सगातु में आदिवासी विकास समिति का गठन किया जाना है।